प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बागबेड़ा थाना अंतर्गत बाजार टोला से पिछले दो दिनों से लापता 11 वर्षीय शांति पान बानसिंह का शव शुक्रवार की सुबह बागबेड़ा बड़ौदा घाट के पास पत्थर घाट से पुलिस ने बरामद किया है। वहीं स्नान करने गए स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी थाने को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद उसकी पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मामले में परिजनों का कहना है कि मृतक शांतिपान बानसिंह दो दिनों से घर से लापता थी। जिसके बाद परिजनों ने गुरुवार को थाने में जाकर घटना की लिखित शिकायत की। वहीं परिजन काफी गरीब होने के कारण शव का अंतिम संस्कार संस्था अंत्योदय के सहयोग से बिस्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर विधि विधान के साथ किया गया।





