प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। विजय दशमी के मौके पर प्रखंड मुख्यालय में कई आकर्षक झांकियां निकाली गई,जिसमें भाष्कर स्वालंबन क्लब ऊपर टोला द्वारा प्रस्तुत बाल विवाह शीर्षक पर आधारित झांकी ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया।12 वर्षीय बाल कलाकार साक्षी के किरदार ने जमकर तालियां बटोरी।





कलाकारों ने बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को समझाया।साथ ही बाल विवाह के चलते होनहार बच्चों का भविष्य कैसे बिगड़़ जाता है।झांकी में इस दृश्य को देख दर्शक मार्मिक हो गए। झांकी में बालविवाह पर आधारित दृश्य देख महिलाओं की आंखें नम हो गई और लोगों ने कलाकारों के ऊपर जमकर फूल बरसाए।





झांकी का निर्देशन शिक्षक अनिल कुमार ने किया था।जबकि क्लब के अध्यक्ष प्रभात कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार,उपाध्यक्ष आशु रंजन कुमार,कमलेश कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई।प्रखंड मुख्यालय में विजय दशमी के दिन एक से बढ़कर एक झांकिया निकाली गई।रामनवमी मेला मैदान में पूरे प्रखंड से हज़ारों लोग झाकियां देखने जुटे,लेकिन देर शाम मौसम में अचानक आये बदलाव ने लोगों को मायूस कर दिया।