बाल संरक्षण इकाई में चयनित नवनियुक्त कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न





अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानरीपूर्वक करें : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी





प्रतिनिधि,हजारीबाग। केन्द्र प्रायोजित मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण सेवाएं योजनान्तर्गत जिला बाल संरक्षण कार्यालय, हजारीबाग में नवनियुक्त कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला समाज कल्याण सभागार परिसर में किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इन्दु प्रभा खलखो ने किया। प्रशिक्षक के रूप में मिरेकल फाउंडेशन रांची से विष्णु दत्त पांडेय एवं अमरेन्द्र कुमार शामिल थे।





इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने नवनियुक्त कर्मियों को शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन इमानदारी पूर्वक करें। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में जेजे एक्ट, पाॅक्सो एक्ट एवं भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन वात्सल्य योजना के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले एवं विषम परिस्थिति में रहने वाले बच्चों की पहचान कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पर जानकारी दी गई।





प्रशिक्षकों द्वारा बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई के कार्यो एवं अधिकारों के बारे में तथा एसआईआर, आईसीपी, एचएसआर तैयार करने के विषय पर एवं केस स्टडी पर चर्चा की गई। धन्यवाद ज्ञापान जिला संरक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद ने किया।





प्रशिक्षण में मुख्य रूप से नवनियुक्त कर्मी दीपनारायण चौधरी, नागेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, स्वाती कुमारी, कुसुम कुमारी, धर्मवीर धीरज, जयन्त कुमार सहित कर्मी संगीता कुमारी, राकेष कुमार सिंह, सहायक सह डाटा इंट्री आपरेटर सतीश कुमार रजक, प्रणव तिवारी उपस्थित थे।