प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।चौपारण प्रखंड ही नही पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा,आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार को लेकर पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाएं सुरक्षित हो, स्वरोजगार से जुड़े और आत्मनिर्भर बने, इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाएं चला रखी है। महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर सरकार भी गंभीर है। सुकन्या योजना, लडली योजना, कन्यादान योजना, धात्री योजना सहित कई योजनाएं जो महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही हैं।महिलाएं देश और विदेश में अपनी सेवाएं देकर देश का नाम रोशन कर रही है,जो महिलाओं के लिए आदर्श है। सरकार ने चौपारण प्रखंड में 26 पंचायत में 13 पंचायतो की विकास का बागडोर महिलाओं के हाथों में दिया गया है। वही प्रखंड में कई महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में महती भूमिका निभा रही है,जिसमें उषा देवी, इंदु देवी, रेखा देवी, रीना पांडेय, देवंती कुमारी, ममता कुमारी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, हिना सहित सैकड़ों महिलाएं भिन्न भिन्न क्षेत्र में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं।





महिलाओं का कहना है कि अगर कोई भी कार्य को सेवा व समर्पण भाव से किया जाय तो वह कभी बोझ नही लगता। उन्होंने कहा कि जिस घरों में महिलाएं सेवा व समर्पण से कार्य करती हैं उस घरो में कलेश नही होता है और वह घर स्वर्ग जैसा खुशिया व विकास होता रहता है। इसी कड़ी में ग्राम कमलवार में संचालित सक्सेस ट्यूटोरियल कोचिंग सेंटर की शिक्षिका मैडम हिना महिलाओं के लिए एक मिशाल है। इन्होंने अपनी जिंदगी की शुरुआत आसपास के वैसी बच्चियों को शिक्षा देकर शुरू की जो कभी विद्यालय नहीं गई थी। उसके बाद अपनी कोचिंग सेंटर चलाकर लगन और मेहनत के साथ शिक्षा दे रही हैं। मैडम हिना तीन साल से लगातार कई ऐसी बच्चियों को शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाई हैं। जिन बच्चियों का बाप का साया सर से उठ चुका है। नि:शुल्क शिक्षा और आत्मविश्वास की बीज वैसी छात्राओं में बोती आई है जो जीवन से निराश और अपने गुण को समझने में असक्षम रही हो।