पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार।प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार कच्छ में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव के अध्यक्षता में निर्वाचन और विकास कार्य को लेकर बैठक की गई। इस दौरान बीडीओ ने मौजूद प्रखंड कर्मियों को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने और प्रखंड में चल रहे विकास योजना को जल्द से जल्द पूर्ण करने का दिशा निर्देश दिया।
बीडीओ ने कर्मियों और जनप्रतिनिधियों से कहां की प्रखंड में सत प्रतिशत मतदान करने को लेकर आम अवाम को जागरूक करें ताकि वह लोग अपना मत का प्रयोग कर प्रखंड को मतदान प्रतिशत में अव्वल बनावे।
इस मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मुजफ्फर कमाल,प्रखंड समन्वयक आशीष केसरी,प्रखंड नाजिर राजीव रंजन,पंचायत सचिव सुषमा कुमारी,ममता कुमारी, रामवतार सिंह सहित कई मुखिया और प्रखंड कर्मी मौजूद रहे।





