पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,लातेहार।पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को बालूमाथ के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के पास से लातेहार विधानसभा के विजय प्रत्याशी प्रकाश राम का विजय जुलूस निकाला।कार्यकर्ता और जनता गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते जुलूस में शामिल थे।विजय जुलूस में शहर के अलावा विभिन्न पंचायत के कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे थे।विजय जुलूस के दौरान बाजे की धुन पर समर्थकों ने जमकर नाचा।इस दौरान आतिशबाजी की गई।एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाजपा की जीत की बधाइयां दी।





विजय जुलूस प्रखंड कार्यालय के पास से निकलकर न्यू शहीद चौक,बस स्टैंड,छठ तलाब,टमटम टोला,थाना चौक पहुंचा,जहां जुलूस का समापन किया गया। सभी कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह में दिख रहे थे।विधायक प्रकाश राम के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जमकर नाचा।





विधायक प्रकाश राम ने कहा कि यह जीत पूरे लातेहार विधानसभा के एक-एक कार्यकर्ता और समर्थकों की जीत है। हमारी जीत में सभी कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत की है। मेरा लक्ष्य लातेहार विधानसभा क्षेत्र के सभी सुदूर गांव को प्रखंड मुख्यालय व जिला मुख्यालय से जोड़ना,शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास कार्य करना तथा जरूरतमंदों की हर आकांक्षाओं को पूरा करना होगा।





इस मौके पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा,कृष्णा यादव, संजीत साव,सुनील पांडेय,संजीव सिन्हा,रविंद्र सिन्हा,शैलेश सिंह,रवि सिंह,उपेंद्र यादव,अरविंद यादव,प्रेम प्रसाद गुप्ता, धर्मेंद्र रंगीला,अमित कुमार त्रिवेणी साव के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।