प्रतिनिधि,बगोदर। बगोदर प्रखण्ड के पूर्वी जोन में पिछले 24 घण्टे से बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से लोग त्रस्त हैं। हल्का से आंधी तूफान में जर्जर तार गिर जाने से बिजली गुल हो जाती है। सबसे ज्यादा लोग मोबाइल चार्ज को लेकर ज्यादा परेशान देखे गए। बताया जाता है कि गोपालडीह के समीप बेहरी बेडा के पास ग्यारह हजार वोल्ट तार की स्थिति काफी जर्जर है। कई बार तार टूट कर गिर गया,लेकिन बार-बार मरम्मत ही होती है।
बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने विभाग अधिकारियों से बात कर जल्द बिजली चालू करने का आग्रह किया है। लाइन मैन के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।जहां तार की स्थिति जर्जर है वहां मरम्मत कार्य जारी है।





