जमशेदपुर। बीते 24 नवंबर को बिरसा नगर थाना अंतर्गत प्रधान कॉलोनी से राजू सिंह की बाइक चोरी हो गई थी। वहीं चोरी करने के बाद बाइक के पार्ट-पूर्जे खोलकर बेचने की योजना बनाते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो आरोपी को गिरफ्तार किया।जिसमें बिरसा नगर जोन नंबर 2 बी निवासी ब्रजेश दुबे उर्फ चुन्नू और बिरसा नगर काली मंदिर के पास रहने वाला मोहन सोरेन शामिल है। साथ ही दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक से अलग किए हुए पार्ट पुर्जे, चेचिस और सराई रिंज भी बरामद किया है।मामले का खुलासा थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने किया।पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपी को रविवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत 25 नवंबर को थाने में की गई थी। जिसपर मामला दर्ज कर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिरसा नगर जोन नंबर 2 बी मैदान के पास स्थित झाड़ी से 26 नवंबर को बाइक का चेसिस बरामद किया था।जिसके बाद सबसे पहले आरोपी ब्रजेश को गिरफ्तार किया गया। उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए अपने साथी मोहन सोरेन का नाम बताया।जिसके बाद पुलिस ने उसे भी दबोच कर बाइक के सभी सामान को बरामद कर लिया।
मामले के उद्भेदन करने के लिए बनी टीम में थाना प्रभारी प्रभात कुमार के अलावा एसआई दीपक कुमार दास, मृणाल कुमार, एएसआई सुरेश प्रसाद वर्मा, हवलदार किरण हांसदा और आरक्षी 2463 जागरण मुंडा शामिल थे।





