प्रतिनिधि,जमशेदपुर।जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के तहत बिरसानगर में बन रहे किफायती आवास परियोजना जी+8 संरचना के अनुरूप 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवासों का निर्माण किया जाना है। जिसमें अब तक कुल 7372 आवास का निर्माण कार्य शुरू चुका है। जिसका निरीक्षण आवास योजना के नोडल पधाधिकारी राहुल कुमार और टाउन प्लानर दीपक माझी द्वारा बुधवार को किया गया।





इस दौरान संवेदकों को कार्य मे तेजी लाने के साथ साथ गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश भी दिया गया। ताकि योजना समय पर पूर्ण किया जा सके। साथ ही कार्य में लगे सभी लोगों को सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य कराने से संबंधित निर्देश भी दिया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से जुडको के पधाधिकारी एवं संवेदक मौजूद थे।