प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बीते दिनों बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से सिदगोड़ा बागुनहातु रोड नंबर 4 बी ब्लॉक निवासी रामा राव की स्कूटी अज्ञात के द्वारा चुरा ली गई थी। इस संबंध में पुलिस ने भुक्तभोगी के बयान पर थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में बिस्टुपुर क्षेत्र के धातकीडीह रेडियो मैदान निवासी आरोपी मो. रहमत अंसारी और धातकीडीह मार्केट एरिया मस्जिद के पीछे रहने वाले आरोपी मो. इम्तियाज कुरैशी उर्फ मीकु को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनकी निशानदेही पर चोरी हुई स्कूटी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने शनिवार दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।