प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बीते दिनों बिस्टुपुर थाना अंतर्गत मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल में घटित लोमहर्षक घटना की जानकारी देते हुए बताया गया है कि स्कूल में क्लास 11ए के छात्र राजकुमार द्वारा इसी स्कूल की क्लास 11बी की छात्रा श्रेयसी को धोखे से क्लास से बाहर बुलाकर उसके सर पर धातु से इस तरह प्रहार किया गया कि उस छात्रा के सर पर 20 से 25 टांके लगे। घटना को किस मंशा से अंजाम दिया है गया है, यह बात अब तक सामने नहीं आ पाई है। साथ ही स्कूल प्रबंधन द्वारा इस घटना को पुरी संजीदगी से छिपाने की कोशिश भी की गई है, ऐसा क्यों।





एक तरफ कोई छात्र अपनी काबिलियत से कुछ अच्छा करता है तो स्कूल प्रबंधन द्वारा इस बात को मीडिया के माध्यम से प्रचारित करवाने से पीछे नहीं हटता हैं। जबकि हमला करने वाला छात्र उनके स्कूल का है। बावजूद इसके घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन को क्यों नहीं दी गई। वहीं जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने स्कूल में घटित उपरोक्त लोमहर्षक घटना की पारदर्शी जांच के साथ-साथ सभी तथ्य को सामने लाने, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के अलावा शहर के सभी निजी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे की जांच, अगर नहीं लगाएं गए हैं तो कैमरा लगाने का आदेश, अगर लगे हुए हैं तो उन कैमरों कि जद में स्कूल का हर कोना आ रहा है या नहीं, स्कूल में क्लास 6 और उससे ऊपर के क्लास के बच्चों के बैग की जांच और बच्चों की स्कूल में बराबर काउंसिलिंग करने की व्यवस्था करने की मांग जिला शिक्षा अधिकारी से की है।