प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया रोड नंबर 5 में स्थित एक मकान के बगल में रखे केबिल में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। जिससे आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि केबिल को वहां फेंककर रखा गया था। वहीं घटना की सूचना पाकर टाटा स्टील एवं झारखंड अग्निश्मन विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।





केबिल प्लास्टिक मैटेरियल था।जिस कारण आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। साथ ही सूचना पाकर सोनारी और बिष्टुपुर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। आग लगने की यह घटना मैदान में घटी थी। जिस कारण उस पर काबू पाने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।