प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव केरेडारी रोड स्थित चमगढ़ा गांव स्थित कार्यालय में बिहार कोलियरी यूनियन की अहम बैठक शुक्रवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद हसन एवं संचालन सचिव सतीश कुमार ने किया। बैठक में संगठन को मजबूती एवं कंपनी में काम कर रहे हैं वर्करों को लेकर विशेष चर्चा की गई एवं कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से धनेशर तुरी- केंद्रीय सचिव,मोहम्मद सहीद अंसारी- प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मक़बूल, जय हिंद मानवाधिकार प्रदेश महा सचिव,मोहम्मद हसन- प्रखंड अध्यक्ष,विशेश्वर ठाकुर- उपाध्यक्ष,प्रमोद रजक- कोषाध्यक्ष,सतीश कुमार- सचिव, के अलावा अन्य उपस्थित थे।





