प्रतिनिधि,सिंदरी,धनबाद।केन्द्रीय पुस्तकालय बीआईटी सिंदरी में आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ शुक्रवार को संस्थान के निदेशक डॉ.पंकज राय ने दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकार किया। मेले में देश के प्रसिद्ध प्रकाशको द्वारा पुस्तको की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के उपयोगी पुस्तकों का बृहत स्टॉल लगाया गया है।साथ ही संस्थान में अध्ययनरत सभी संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा पुस्तकों का चयन संस्थान के पुस्तकालय प्रभारी प्रो.मनोज कुमार मिश्रा, प्रो.गुंजन गांधी, प्रो.अनुज पाण्डेय और प्रो.पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जहां बडे उत्साह के साथ आकर संस्थान के शिक्षक और छात्र छात्राएं पुस्तकों का चयन कर रहे हैं।





इस मौके पर प्रो.जेएन महतो, प्रो.प्रकाश कुमार, प्रो.अबुल कलाम, प्रो.सागाराम हेमब्रम, प्रो.बीडी यादव, पुस्तकालय प्रधान सुमित सौरव, किरिट भूषण, अजय पाण्डेय, कालीचरण महतो, भरत मिश्रा, शमशाद आलम, रसिक मूर्मू और अन्य शिक्षकगण सहित अनेको कर्मचारी उपस्थित थे।