वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर के अंदर दीवारों पर भगत सिंह मोर्चा छात्र संगठन के नाम से ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं।आपत्तिजनक नारो में लिखा गया है कि BCM ने ठाना है BHU को ब्राह्मण मुक्त बनाना है, कश्मीर तो झांकी है, अभी पूरा भारत बाकी है,RSS खबरदार,

हैरान करने वाली बात ये है कि भगत सिंह मोर्चा छात्र संगठन ने इस तरह किसी भी तरह की गतिविधि में संलिप्त होने से इंकार किया है।बीसीएम कहना है कि ये सब उनके छात्र संगठन को बदनाम करने की साजिश है। छात्र संगठन की शिकायत पर पुलिस ने इन नारों को मिटाना शुरू कर दिया है।





बीसीएम ने बीएचयू प्रशासन से की शिकायत





भगत सिंह मोर्चा छात्र संगठन के सदस्यों का कहना है कि इस तरह के नारे लिखने का आरोप बेहद गलत है।हमने इसकी शिकायत बीएचयू प्रशासन और जिला प्रशासन से भी की है।ये उन्हीं लोगों की साजिश हो सकती है जो लोग अंबेडकर जयंती मनाने और ब्राह्मणवाद के खिलाफ बोलने की वजह से पिछले कुछ दिनों से बीसीएम के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर रहे हैं। इन लंपट छात्रों के खिलाफ लंका थाने में तरीर दी जा चुकी है।इससे वे घबराकर इस तरह की तुच्छ हरकत कर बीसीएम को बदनाम करना चाहतें हैं।





बीसीएम का एक डिजिटल पोस्टर भी वायरल





भगत सिंह मोर्चा छात्र संगठन का एक डिजिटल पोस्टर भी वायरल हो रहा है।पोस्टर पर लिखा है कि 28 अप्रैल को शाम 5 बजे लंका गेट पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।पोस्टर में ये भी लिखा है कि अंबेडकर जयंती मनाने और ब्राह्मणवाद के खिलाफ नारे लगाने के कारण बीसीएम के सदस्यों के साथ की जा रही मारपीट, अपहरण और धमकी के खिलाफ प्रतिरोध सभा की बुलाई जा रही है।





पोस्टर में लिखा है कि बीएचयू और जिला प्रशासन अपराधी छात्रों को संरक्षण देना बंद करो।अभी तक अपराधी छात्रों पर मुकदमा दर्ज और गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई,पुलिस प्रशासन जवाब दो।





इस तरह का कृत्य कौन कर रहा है ये तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।बैरहाल बीएचयू परिसर में आये दिन इस तरह की गतिविधियां शैक्षणिक माहौल खराब करने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।