प्रतिनिधि,हजारीबाग। हजारीबाग स्थित मेरु कैंप में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महानिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत कार्मिकों के लिए सेवानिवृत्ति उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कर्मचारियों के लिए सामान्यतः सेवानिवृत्ति की तिथि सेवा में आने के पहले दिन से ही निश्चित हो जाती है। सभी के जीवन में पारिवारिक जरूरतें, उद्देश्य व लक्ष्य होते है। यही उद्देश्य व लक्ष्य हमारे लघु, मध्यम व दीर्घकालीन अवधि के कार्यकलापों को प्रभावित करते है। कुछ कार्मिकों का स्वैच्छिक सेवानिवृत्त जाना एक स्वाभाविक बात है। प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय में सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में इन्द्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एंव विद्यालय के तत्वावधान में परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे बल के कार्मिकों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर इन्द्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक, देवी सरण सिंह, उपमहानिरीक्षक (प्रशा), जेश कुमार, उपमहानिरीक्षक (एसटीएस), आरआर लाल, उपमहानिरीक्षक (प्रशि), डीके प्रमाणिक, उपमहानिरीक्षक, सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।





इस संस्थान से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिक मुख्य आरक्षक चालक अनीस एबी एवं आरक्षक चालक पी रहमान, जोकि केरल राज्य के रहने वाले हैं। इन्होनें राष्ट्र व सीमा सुरक्षा बल के लिए शौर्य और वीरता से परिपूर्ण प्रेरक कार्य पद्धति विकसित करते हुए पूर्ण तन्मयता एंव मनोयोग से निर्वहन करते हुए अपने जीवन के लगभग 21 वर्ष राष्ट्र को अपनी सेवाएं दी।





इस दौरान इन्द्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एंव विद्यालय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कहा कि सेवानिवृत्ति नए जीवन की एक नई शुरूआत हैं। सेवानिवृत्ति राजकीय सेवाएं करते हुए एक निर्धारित आयु के बाद सेवा से विश्राम लेेना या फिर नई राह पर अग्रसर होना है। हमे आगे के जीवन में अपने अनुभव से लाभ उठाने की योजना बनानी चाहिए। सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों को आश्वस्त किया कि प्रहरी परिवार सदैव आपके साथ है। सेवानिवृत्त कार्मिकों के स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की मगंल कामना की।