प्रतिनिधि,लातेहार। मनिका प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरूवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह के निर्देशानुसार प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आगामी आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदाताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में उपस्थित प्रखंड के सभी सरकारी विभाग के कर्मियो को इस बावत बीडीओ ने कई दिशा-निर्देश दिया।वहीं बैठक में उपस्थित कर्मियो को मतदाता स्वीप कार्यक्रम चलाने को लेकर प्रखंड प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी आत्मा सिंह ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।उपस्थित कर्मियो को स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर उन्होने बताया की प्रत्येक बूथ पर शत प्रतिशत मतदाताओं की उपस्थित को लेकर नुक्कड़ नाटक के साथ-साथ रंगोली कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।





प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी ने आगे बताया की ग्रामीण क्षेत्र में विशेष कर आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र में बीएलओ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएं।स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में कोई कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी।





मौके पर बीडीओ मनोज कुमार तिवारी,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आत्मा सिंह,सीआरपी सुबोध कुमार,अजय सिंह कुमारी शिल्पी सेन,खुशबु कुमारी,सीमारानी,चंदन गुप्ता,विकास कुमार,नीतू कुमारी,उमेश पाठक,कंचन बाग समेत कई कर्मी उपस्थित थे।