प्रतिनिधि,बरकट्टा। प्रखंड के कोनहरा खुर्द पंचायत अंतर्गत डुमरिया टांड नदी पर ग्रामीण विकास विभाग से हो रहे पुल निर्माण कार्य डीएमएफटी योजना से विशेष कार्य प्रमंडल द्वारा पुल निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी व मुखिया ने कार्यस्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।





ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया कि संवेदक अष्टभुजी कंट्रक्शन के द्वारा निम्नस्तरीय और घटिया पत्थर से पुल निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निम्न स्तरीय पत्थर-गिट्टी से ढलाई की जा रही है। इसके अलावा ढलाई के नीचे अधिक मात्रा में बालू और नाममात्र के सीमेंट और छरी मिलाकर ढलाई की जाती है और ढलाई के बीच में मरा हुआ पत्थर डाल दिया जाता है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया मुन्नी देवी और बीडीओ कृतिबाला लकड़ा को दी। तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ मुखिया ने भी कार्यस्थल का मुआयना किया।