प्रतिनिधि,हंटरगंज (चतरा)। प्रखंड स्थित प्रमुख कार्यालय में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख ममता कुमारी ने किया तथा संचालन उप प्रमुख राहुल कुमार गुप्ता ने किया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बीडीओ के द्वारा मनमानी करने ,प्रमुख के बिना सहमति के योजना की सहमति प्रदान करने, बाबा साहब अंबेडकर आवास में प्रमुख की भूमिका को नजरअंदाज करने पर आपत्ति जताया।हलांकि इस संबंध में बीडीओ अभिषेक पांडेय से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सभी जनप्रतिनिधि एक समान है और सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कार्य कर रहे हैं।





