रांची।बिजली के उत्पाद बनाने वाली पूर्वोत्तर भारत की कंपनी बेंटेक इंडिया लिमिटेड अपने सभी प्रोडक्ट्स के साथ मार्केट में एक नए जोश और नई तकनीक के साथ सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अपने प्रोडक्ट्स को पहुंचाने के लिए तत्पर है। कंपनी अपने लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक एनर्जी मीटर्स,स्विचगियर्स रेंज,एलईडी रेंज और मॉड्यूलर स्विच्स रेंज के साथ मार्केट में अपने प्रोडक्ट्स को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।जिसके लिए झारखंड प्रदेश के हर डिस्ट्रिक्ट में अपने उत्पादों को पब्लिक में डिस्प्ले करना और उनकी जागरूकता पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
उचित दाम-उचित काम को अपना ध्येय मानने वाले विनय गौर बेंटेक इंडिया लिमिटेड का कहना है कि आगे बढ़ती तकनीक के साथ प्रोडक्ट की उच्चतम क्वालिटी मेंटेन करना एवम उचित मूल्य में ग्राहक तक उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है।





