प्रतिनिधि,बेड़ो। थाना क्षेत्र के घाघरा टिकरा टोली गांव निवासी 28 वर्षीय मनीष उरांव पिता स्व राम उरांव की अज्ञात लोगों ने उसके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे बताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी के बाद बेड़ो थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में साक्ष्य प्रमाण इकट्ठा करते हुए शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया हैं।





मृतक के छोटे भाई प्रेम प्रकाश उराव ने इस घटना को लेकर बेड़ो थाना में अज्ञात के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। अपने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसका बड़ा भाई मनीष तुको में एजुकेशन पॉइंट के नाम से अपना कोचिंग सेंटर चलाता था। जिसकी शादी 10 फरवरी को बेड़ो मुरतो ढवंटा टोली में एक युवती से तय थी। जिसको लेकर अपनी परंपरा के अनुसार चुपकी शादी के लिए सभी स्वजनों के साथ उसके होने वाले ससुराल शुक्रवार रात में जाना था। घर के लोग तैयार होकर कर उसका इंतजार कर रहे थे। जब उसका भाई मनीष उराव पुराना घर उन लोगों के पास नही पहुंचा तो उसकी मां बोलबो उराव उसे देखने नए घर पर गई।जहां पहुंचने पर देखा की मनीष का तेज हथियार से गला रेता हुआ। जिसकी बाद शोर कर विलाप की आवज से पूरा गांव इकट्ठा हो गया।





ग्रामीणों ने इसकी सूचना बेड़ो थानां को दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने घटना स्थल का मुआयना कर से पूछताछ किया। वही इस घटना को लेकर रांची से डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। साथ ही कई नमूने जांच के लिये जमा किये। इधर बेड़ो पुलिस इस घटना को लेकर छान बीन कर रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वैसे पुलिस कई बिन्दुओं को सामने रख जांच में जुटी हुई है।