प्रतिनिधि,बड़कागांव। राष्ट्रीय बैंकिंग समूह झारखंड हजारीबाग अंचल के तत्वाधान में बड़कागांव प्रखंड के हरली पंचायत भवन परिसर में मेगा जन सुरक्षा एवं वित्तीय समावेश से सशक्तिकरण अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में जन-धन खाते, अटल पेंशन योजना, मुद्रा ऋण, किसान क्रेडिट ऋण, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से संबंधित विशेष जानकारी दी गई।
शिविर में जानकारी देते हुए जोनल कार्यालय के अधिकारी उदय शंकर मिश्रा द्वारा सभी योजनाओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। श्री मिश्रा ने कहा कि हजारीबाग जिले में अहार्ता पूरी करने वाली जनसंख्या को 15 अगस्त 2023 तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में सरकार के कल्याणकारी इन तीनों योजनाओं से अब भी बहुत बड़ी जनसंख्या वंचित है। इसे सरकार के विभिन्न अंग, जनप्रतिनिधि, समाज के प्रबुद्ध लोग के माध्यम से योजनाओं का लाभ पहुंचाने का मुहिम तेज की गई है। उन्होंने कहा कि सही समय के साथ सही आवश्यक निर्णय लेना ही जीवन की सार्थकता है।
श्री मिश्रा ने सबसे महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा 20 रुपैया वार्षिक प्रीमियम से 2 लाख की सुरक्षा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा 436 रु का वार्षिक प्रीमियम पर भी 20 की बीमा आम जीवन के लिए बहुत ही सस्ता एवं लाभकारी बीमा है। इससे सस्ता दिमाग किसी भी कंपनी में प्राप्त नहीं है।
इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक विक्रम कुमार, सहायक शाखा प्रबंधक प्रणव कुमार, पंचायत समिति सदस्य सह बीसी संचालक कौशिला देवी, टिकेंद्र कुमार दांगी, देवेंद्र प्रसाद मेहता, मितलाल साव, प्रदीप कुमार, भुनेश्वर प्रजापति, तिलेश्वर कुमार, दुलेश्वर कुमार दांगी, कार्तिक महतो, सोना राणा, बिसनी देवी, सूरज कुमार, मनोज कुमार, राम सुंदर महतो, चरण महतो, परमेश्वर महतो, अंबा कुमार, विजेंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।





