पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी नया बाजार नगर निगम परिसर बैंक मोड़ पूजा पंडाल का नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही मां दुर्गा के समक्ष मुख्य अतिथि रविराज शर्मा उनकी धर्मपत्नी और कमिटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सभी के मंगलमय की कामना की गई।
नगर आयुक्त ने समस्त धनबाद वासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव ने बताया 76वां वर्ष के रूप में इस बार पूजा का भव्य आयोजन किया गया।पंडाल के पूजा समारोह में सभी अतिथियों को गुलदस्ता देकर और माता का चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के रवींद्र वर्मा,रवि चौधरी,प्रभात सुरोलिया,चेतन गोयनका,रामजी भगत,रवि रंजन सिंह,विपिन चौरसिया,राजेश साव,शैलेश गुटगुटिया,प्रमोद गोयल,राहुल यादव,पी मंडल,राकेश यादव,विंध्याचल यादव,श्रीधर सिंह यादव,विजय यादव,संजय गोस्वामी,दिलीप कुमार,विलायती शर्मा, बीरेंद्र यादव समेत कमेटी के अन्य सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित थे।





