प्रतिनिधि, चाईबासा। बुधवार को अपर उपायुक्त संतोष सिन्हा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 2022- 23 अन्तर्गत प0 सिंहभूम जिला निगरानी समिति की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, चाईबासा, अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, चाईबासा, क्षेत्रीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक, मेन रोड, बिष्टुपुर, जमशेदपुर क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, चाईबासा, क्षेत्रीय प्रबंधक, केनारा बैंक, मानगो, जमशेदपुर क्षेत्रीय प्रबंधक, झारखण्ड, राज्य ग्रामीण बैंक, जमशेदपुर के.भी.आई.सी. राँची के प्रतिनिधि के साथ-साथ सभी बैंक के जिला समन्वयक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिले का लक्ष्य 242 निर्धारित है, जिसके विरूद्ध 587 ऋण आवेदन पत्र विभिन्न बैंक शाखाओं को भेजा गया है परन्तु मात्र 98 ऋण आवेदन पत्रों पर स्वीकृति एवं 34 आवेदनों को भुगतान किया गया हैं, जिस पर अपर उपायुक्त महोदय द्वारा खेद व्यक्त किया गया। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, चाईबासा द्वारा दिनांक 20.02.2023 तक सभी स्वीकृति मामलों को भुगतान करने को कहा गया।साथ ही बैंक शाखाओं में लम्बित ऋण आवेदन पत्रों को शीघ्र स्वीकृति / भुगतान करना कहा गया, जिस पर अग्रणी जिला प्रबंधक के साथ-साथ सभी जिला समन्वयकों द्वारा सहमति व्यक्त की गयी।





