लोहरदगा।झारखंड के लोहरदगा में 25 साल की एक लड़की की हत्या उसके बॉयफ्रेंड ने कर दी।पहचान मिटाने के लिए लड़की के चेहरे को तेजाब से जला दिया।आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले लड़की के साथ बलात्कार भी हुआ है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।





पुलिस के मुताबिक दीप नारायण सिंह उर्फ चरकू नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।लड़की रांची के एक कॉलेज में पीजी की पढ़ाई कर रही थी।लड़की पिछले कुछ महीनों से दीप नारायण के संपर्क में थी।रविवार को वह दीप नारायण के साथ गई थी,इसी के बाद से वह लापता हो गई।





पुलिस का कहना है कि दीप नारायण ने लड़की की हत्या कर लाश गांव के पास पत्थर की खदानों के नजदीक सुनसान जगह पर फेंक दी थी।लड़की की पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर एसिड जैसी कोई चीज डाल दी,जिससे लड़की का चेहरा जल गया।लड़की की पहचान उसके माता-पिता ने कपड़ों से की।





पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या की गई है।हाथ और गले पर रस्सी के निशान मिले हैं।छात्रा के परिजनों का कहना है कि दीप नारायण उर्फ चरकू ने लड़की की हत्या कर दी।हत्या से पहले दुष्कर्म हुआ है।दीप नारायण ने बेटी की जान ली, वह उनके लिए भी खतरा बना हुआ है।





22 नवंबर को मिली थी छात्रा की लाश





घटना को लेकर लोहरदगा एसपी आर रामकुमार ने कहा कि 22 नवंबर को छात्रा की लाश मिली थी।इसके बाद मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई थी।परिवार वालों से मिली जानकारी के आधार पर दीप नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।





एसपी ने कहा कि रिलेशनशिप का एंगल है,इसमें पुलिस सारे पहलुओं की जांच कर रही है।हत्या से पहले रेप के प्वाइंट पर भी जांच चल रही है।आरोपी के पास से छात्रा के शैक्षणिक दस्तावेज सहित कई चीजें बरामद हुई हैं।