पूसू प्रतिनिधि,गिरीडीह। गांडेय के राताबहितार में आयोजित सात दिवसीय महायज्ञ व श्री श्री 1008 प्राण प्रतिष्ठा सह शिव-पार्वती विवाह महोत्सव महायज का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में ग्यारह सौ महिला एवं युवतियों ने कलश उठाया,जबकि यात्रा में 2 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।
कलश यात्रा राताबहितार शिव मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ और राताबहितार गांव भ्रमण करते हुए झरघटा पंचायत के गांव होते हुए दुखिया महादेव मंदिर प्रांगण के समीप नदी पहुंची। दुखिया महादेव मंदिर का भ्रमण करते हुए यात्रा नदी पहुंची।नदी से जल उठाने के बाद कलश यात्रा वापस राताबहितार स्थित यज्ञ स्थल पहुंची।
कलश यात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा और धार्मिक नारों के साथ जय जयकारा गूंजता रहा। बताया गया कि इस 7 दिवसीय यज्ञ विभिन्न स्थानों से पुरोहित और पंडित भाग लेंगे।महायज्ञ को सम्पन्न कराने के लिए कथा वाचिका पूज्य किशोर साक्षी दीदी वृन्दावन, (उ.प्र.),यज्ञाचार्य श्री जयकुमार वैध जी अपनी टीम के साथ पहुंचे।यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद पूड़ी बुंदिया का प्रबंध किया गया था।
कलश यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालुओं समेत अन्य लोगों के लिए चैती दुर्गा नवयुवक समिति, राताबहियार द्वारा प्रसाद, शर्बत और पानी की व्यवस्था की।
मौके पर दिनेश यादव, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि,दिलीप वर्मा,प्रदेश मंत्री, नंतू ताह ,इंजीनियर विनय कुमार सिंह,प्रकाश यादव,यदुनंदन पाठक,राज कुमार पाठक ,शिक्षक अशोक मोदी आदि हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।





