भाकपा ने मनाया बिरसा मुंडा का शहादत दिवस
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का राष्ट्र प्रेम अनुकरणीय : अजय सिंह
वरीय संवाददाता,रांची। भाकपा राज्य कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को धरती आबा बिरसा मुंडा का 123वां शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यालय सचिव सह जिला मंत्री अजय सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा के विचारों को झारखंड के सभी बच्चों को बचपन से ही पढ़ाने की जरूरत है और बिरसा के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है,जिस तरह से राज्य में सीएनटी और एसपीटी एक्ट का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।उसकी रक्षा के लिए एक और उलगुलान की जरूरत है। तभी झारखंड के जल, जंगल और जमीन की रक्षा होगी।
इस कार्यक्रम में फरजाना फारूखी ,मनोज ठाकुर,सुनील सिंह,श्यामल चक्रबर्ती अनिरुद्ध कुमार ,रोहन कुमार मोइज खान,संजीत कुमार सहित अन्य शामिल थे।





