प्रतिनिधि,बलियापुर।प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाएं जा रहे महाजनसंपर्क कार्यक्रम के तहत घर घर संपर्क कार्यक्रम का शुभारम्भ सिंदरी विधानसभा के पहाड़पुर बूथ नंबर 323 से किए।





सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी ने घर-घर जाकर मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना के बारे में बताई एवं जिसको योजना का लाभ नहीं मिला है उसका भी समस्या सुनी व जल्द समाधान का आस्वासन भी दिए एवं प्रधानमंत्री को समर्थन हेतु 9090902024 में भी मिसकॉल करवाया गया।





मौके पर बलियापुर पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविन्द पाठक, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बाउरी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतलाल प्रामाणिक आदि लोग उपस्तिथ हुए।