प्रतिनिधि,जामा। भाजपा संयुक्त मोर्चा की जामा विधानसभा स्तरीय बैठक तरबंधा स्थित सांसद आवास में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय भाजपा सांसद सुनील सोरेन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा उपस्थित रहे।बैठक में किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
स्थानीय भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिए है। समाज का ऐसा कोई वर्ग अछूता नहीं है जो गरीब कल्याण की योजनाओें से लाभान्वित न हुआ हो। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत से पार्टी आज विशाल वट वृक्ष की तरह है।देश का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन नौ वर्षों में इतना विकास कार्य किए हैं कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता का मनोबल ऊंचा हुआ हैं।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की है। भाजपा कार्यकर्ता विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताने घर-घर दस्तक देंगे।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बिट्टू, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र सिंह मुन्ना, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल मरांडी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष इंद्रकांत यादव, भाजपा नेता सह मुखिया राजू पुजहर, मंडल अध्यक्ष नवलकिशोर मांझी, निरंजन मंडल, राजू प्रसाद दर्वे, सिंकदर यादव मुन्ना, राजेन्द्र मुर्मू, नागो देवी, सनत हांसदा, कालेश्वर मुर्मू, जयकांत मंडल, अरूण मंडल, मनोज हांसदा, हराधन मरीक, रामयश कुमार, देवेन्द्र मरीक, भदेश्वर मरीक, शंभू पंडित, प्रदीप कुमार दर्वे, कुमोद, देवचंद, जर्नादन खिरहर आदि मौजूद थे।





