प्रतिनिधि,जरमुंडी।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त विधानसभा वार संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के तहत जरमुंडीविधानसभा क्षेत्रका संयुक्त मोर्चा सम्मेलनका आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल की अध्यक्षता में जरमुंडी के तालझारी स्थित सामुदायिक भवन में आहूत की गई थी।
इस महासम्मेलन में मुख्य वक्ता एवं मुख्य रूप से पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अभय कांत प्रसाद, पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर , भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश के महामंत्री मनीष दुबे , दुमका भाजपा जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन, पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल ,देवघर जिला महामंत्री पंकज भदोरिया , दुमका जिला महामंत्री विवेकानंद राय , जिला उपाध्यक्ष गौरव कांत प्रसाद, पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि कांत मिश्रा, आशुतोष सिंह, आलमगीर आलम आदि नेताओं ने सभा को संबोधित किया।
सम्मेलन का संचालन भाजयुमो के देवघर जिला अध्यक्ष अतुल सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा भाजयुमो जिला महामंत्री अमन राज ने किया।पार्टी के मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार, मुरली मंडल, सुधीर सिंह , युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अक्षय यादव, अविनाश मंडल एवं विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांच मंडलों के सभी सात मोर्चा के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी अच्छी संख्या में उपस्थित थे।





