प्रतिनिधि,जमशेदपुर।भाजपा गोविंदपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार सहजानंद सरस्वती क्लब में मंडल अध्यक्ष पवन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यालय मंत्री सह बैठक के प्रभारी हेमंत दास और भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।उक्त बैठक में पार्टी की मजबूती एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी की गई।





बैठक के दौरान झारखंड प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान भी किया है। उन्होंने कहा कि देश में फिर से प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बने और इसके लिए अध्यक्ष अपने अपने बूथों के सशक्तिकरण की दिशा में रणनीति बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित होकर बूथ की मजबूती पर कार्य करें। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथों के पन्ना प्रमुख गठन के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश भी दिया।





भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल सिद्धांत पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी ही देश एवं प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर सकती है। पिछले साढ़े तीन वर्षों में लूट, झूठ, भ्रष्टाचार और खोखले वादों से परिपूर्ण झामुमो-कांग्रेस की महागठबंधन की सरकार ने झारखंड को विकास से विनाश के पथ पर अग्रसर कर दिया है। ऐसी अक्षम सरकार को उखाड़ फेंकने का समय अब आ गया है। कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से बूथों के सशक्तिकरण पर कार्य कर देश एवं प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार बनाएं।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री शिवजी प्रसाद ने किया।





मौके पर जिला मंत्री पप्पू सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, जुगनू वर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य बलराम प्रताप सिंह, रविंदर सिंह, आशीष राय, सतीश मिश्रा, मंडल के महामंत्री सतीश सक्सेना, शिवजी प्रसाद, उपाध्यक्ष भूषण दीक्षित, अर्जुन कुमार, सुजीत महतो, मंत्री सुबोध शाही, जगदीश मिश्रा, अनिल सिंह, मीडिया प्रभारी रिशु कुमार, मनोज पात्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य दुर्गावती देवी, युवा मोर्चा पदाधिकारी आशुतोष सिंह, विपिन सिंह, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी विकास सिंह, अरविंद पांडे, अरविंद सिंह चौहान समेत अन्य मौजूद थे।