भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न
केन्द्र सरकार के 9 साल के कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं: आदित्य साहू
प्रतिनिधि,चतरा।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष व संचालन मृत्युंजय सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू, सांसद सुनील सिंह, जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह,विधायक किशुन दास, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान और जयप्रकाश सिंह भोक्ता शामिल हुए।
बैठक में महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने को लेकर आठ सदस्यीय जिला टोली बनाया गया,जिसमें मिथलेश गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, तिलेश्वर राम, धर्मेन्द्र साहू शिबालक सिंह, स्मिता प्रकाश, सुभाष सिंह और चंदन केशरी नामित किए गए हैं। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार के 9 साल पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से एक-एक घर तक पहुंच बनाना है और केंद्र सरकार के सभी संचालित योजनाओं के बारे में जन-जन को बताना है। बैठक को सांसद सुनील सिंह, सिमरिया विधायक किशुन दास, पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता, जनार्दन पासवान, प्रदेश कार्य समिती सदस्य काली चरण सिंह प्रदीप सिंह ने भी संबोधित किया।जिले के जिला परिषद सदस्य, प्रमुख, मुखिया, समेत कई जन प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र दे कर मुख्य अथिति द्वारा सम्मनित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष तिलेश्वर राम ने किया।
बैठक में युगल खंडेलवाल,अक्षेबट पांडे, नरेश सिंह, नवीन शाह, रामबिलास सिंह, रजनीकांत सिन्हा, बिनय सिंह जिला परिषद् उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी समेत सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।





