प्रतिनिधि,सिंदरी। भारतीय जनता पार्टी सिंदरी नगर के द्वारा भिन्न-भिन्न शक्तिकेंद्रों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई और श्रद्धासुमन अर्पित की गई। शहरपुरा, रोड़ाबांध, रंगामाटी, कण्डरा के शक्तिकेंद्रों पर डॉ मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित की गई ।





इस अवसर पर भाजपा सिंदरी नगर के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने जो सपने देखे थे उसे भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा कर रही है । धारा 370 को हटाकर प्रधानमंत्री ने डॉ मुखर्जी को सच्ची श्रंद्धाजलि अर्पित की थी,जिसपर पूरे भारत की देवतुल्य जनता गर्व कर रही है।





श्रंद्धाजलि के कार्यक्रम में पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, राकेश तिवारी, ब्रजेश सिंह, प्रकास बाउरी,रंजना शर्मा, इंद्रमोहन सिंह, इंदुबाला, रवि कुमार, अणिमा सिंह, नकुल सिंह, रविकांत शर्मा, अमरेन्द्र सिंह, ज्ञानमोहन सिंह, आई डी सिंह,शशि सिंह, शिव प्रकाश, तरुण समझदार, उमेश सिंह इत्यादि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।