प्रतिनिधि,जामा। जामा चौक एवं भूरभरी चौक में गुरुवार को भाजपा नेता सह सरसाबाद पंचायत के मुखिया राजू पुजहर ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।





इस दौरान राजू पूजहर नें अपने समर्थकों एवं समाजिक कार्यकर्ता के साथ में ट्रक, बस और बाइक सवार लोगों से गाड़ी धीमी गति से चलाने, सीट बेल्ट लगाकर एवं हेलमेट पहनकर चलाने के साथ साथ ट्रफिक नियम का पालन करने, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने की अपील किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 2017 से लगातार प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहों पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।





मौके पर आनंदी राउत, रामफल लायक, शंभू पंडित, प्रदीप कुमार दर्वे, अनिल राउत, मनोहर भंडरी, गौतम रजक, बबलू भंडरी, लखीनारायण मंडल, आनंद मंडल, रामसुंदर मिर्धा सहित दर्जनों लोगो मौजद थे।