भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब





राज को कोयलांचल की जनता पहनाएगी ताज: हरिप्रकाश लाटा





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज सिन्हा ने सोमवार को भुईफोड़ मंदिर से करकेंद नेहरू पार्क तक रोड़ शो किया।राज सिन्हा के रोड शो में भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं।भगवा रंग के झंडा और गले में भारतीय जनता पार्टी का पटा लिए लोग रोड शो शामिल हुए। राज सिन्हा के जयकारे लगाते हुए कार्यकर्ता बाइक से तो कार से सड़कों से गुजर रहे थे।





केंद्रीय कृषि मंत्री व झारखण्ड विधानसभा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और लोजपा के केंद्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सोमवार को धनबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के समर्थन में धनबाद के करकेंद्र नेहरू पार्क में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।इसी कड़ी में भूइंफोड़ मंदिर से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई।बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता शामिल हुए।बाइक रैली भूइंफोड़ से प्रारम्भ होकर सरायढेला, रणधीर वर्मा चौक, बैंक मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल करकेंद नेहरू पार्क तक गई।





इस दौरान राज सिन्हा ने कहा कि रोड शो में उमड़ा यह जन सैलाब बता रहा है कि राज सिन्हा पूरी तैयारी में हैं।धनबाद में विकास ही विकास करना ही प्राथमिकता होगी।राज सिन्हा ने कहा कि झारखण्ड को सुधारना है।इस झारखण्ड से भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है।





राज सिन्हा के जीत के प्रति पूरी तरह से अश्वस्त रोड शो में शामिल पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश लाटा ने कहा कि इसे आप विजयी जुलूस भी मान सकते हैं।राज को कोयलांच की जनता पहनाएगी ताज, यह आज के रोड शो में साबित हो गया।