पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।भाजपा,आजसू,जदयू और लोजपा के बड़कागांव प्रखण्ड कमिटी का संयुक्त कार्यशाला सह चुनाव अभियान के लिए संयुक्त बैठक बड़कागांव विधानसभा के एनडीए उम्मीदवार रोशनलाल चौधरी के आवास में सम्पन्न हुआ।इस अहम बैठक में चारो दलों के पदाधिकारी सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्त्ता मौजूद थे।सभी उपस्थित लोगों ने इस बार राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और बड़कागांव के वर्तमान विधायक के कुशासन को उखाड़ फेंक कर एनडीए के संयुक्त उम्मीदवार रोशनलाल चौधरी को प्रचण्ड वोटो से जीत हो इसके लिए रणनीति बनाई गई।





सभी ने शपथ लेते हुए अपने उमीदवार के पक्ष मे सघन जनसंपर्क चला कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों और जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया। बड़कागांव विधानसभा मे जीत के लिए सभी सहयोगी दलों का आपस मे समन्वय बनाते हुए प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया गया।





इस बैठक मे मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख सह भाजपा के वरिष्ठ नेता टूकेश्वर प्रसाद,आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव कौलेश्वर गंझु,अनिकेत नायक,नागेश्वर तुरी,मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत मेहता,पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता गानेश्वर शर्मा, किशोर राणा,पंचायत समिति सदस्य उपेन्द्र कुमार प्रसाद, आजसू जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार,रामचंद्र साव,गिरेंन्द्र कुमार,केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,कामेश्वर महतो, रामप्रसाद महतो, प्रवक्ता तापेश्वर कुमार तापस,नरसिंह प्रसाद, किशोर राणा,इंद्रभूषण,रामचंद्र महतो हरिशंकर महतो,राजू कुमार रंजन,घनश्याम जायसवाल,संजय कुमार महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।