रांची।मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर भ्रष्‍टाचार को लेकर घातक हमला बोलने वाले गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डाॅ. निशिकांत दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्‍यसभा उम्‍मीदवार महुआ माजी के बारे में बुधवार को चौंकाने वाला खुलासा किया है।भाजपा सांसद ने एक बार फिर ट्वीट कर खलबली मचा दी है।भाजपा सांसद ने झामुमो की राज्‍यसभा उम्‍मीदवार महुआ माजी के बारे में चौंकाने वाली जानकारी दी है।





भाजपा सांसद ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि झारखंड में झामुमो का भ्रष्‍टाचार को देखकर लगता है कि मैं पागल हो जाउंगा। झारखंड माल मुद्रा पार्टी की नई होने वाली राज्यसभा सदस्य महुआ माजी को किसी SM माइनिंग कंपनी ने 30 लाख रुपए बिना किसी कागज के लोन दे दिया? भारत में झारखंड ही एक ऐसा राज्य है जहां पैसे पेड़ पर उगता है? जोहार





भाजपा सांसद का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही महुआ माजी को झामुमो ने राज्‍यसभा चुनाव के लिए प्रत्‍याशी बनाया है।हेमंत सोरेन की अगुआई वाली झामुमो ने एकतरफा फैसला लेते हुए कांग्रेस की एक सीट की मांग को धताबता हुए दरकिनार कर दिया।सरकार ने सहयोगी पार्टी को गच्‍चा देकर महुआ माजी पर दांव लगाया है।कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को हेमंत सोरेन द्वारा अपमानित करने का कांग्रेस के विधायक आरोप लगा रहे हैं।





भाजपा सांसद ने एक और ट्वीट में भ्रष्‍टाचार के मामले में ईडी के हत्‍थे चढ़े हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को लेकर भी बड़ा दावा किया है।भाजपा सांसद ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि- सूत्रों के अनुसार प्रेम भइया को प्रवर्तन निदेशालय ने रोज बुलाकर उनके अच्छे दिमाग यानी झारखंड को भ्रष्टाचार में धकेलने की तरकीब समझने का फैसला किया है।





भाजपा के सांसद ने बुधवार देर रात एक ट्वीट कर झारखंड की राजनीति में एक नई चर्चा छेड़ दी है।उन्होंने ट्वीट किया है कि जेएमएम की नई होने वाली राज्यसभा सदस्य महुआ माजी को किसी एसएम माइनिंग कंपनी ने 30 लाख रुपए बिना किसी कागज के लोन दे दिया है। भारत में झारखंड ही एक ऐसा राज्य है, जहां पैसे पेड़ पर उगते हैं। उन्होंने इससे संबंधित कुछ दस्तावेज भी अपने ट्वीटर हैंडल पर लगाया है।





निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ चल रहे मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसंधान पर भी हर दिन भाजपा सांसद डाॅ. निशिकांत दुबे का ट्वीट आ रहा है। इस प्रकरण में उनके अधिकांश ट्वीट सही साबित होते जा रहे हैं। अब उन्होंने एक नया ट्वीट किया है कि सूत्रों से उन्हें पता चला है कि प्रेम भइया को ईडी रोज बुलाकर उनके अच्छे दिमाग यानी झारखंड को भ्रष्टाचार में धकेलने की तरकीब समझने का फैसला किया है।