प्रतिनिधि,पाकुड़।भारतीय जनता पार्टी ने पूरे जिले में श्रद्धा, सेवा एवं समर्पण भाव से भारत रत्न बाबा साहब डॉo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती मनाई।





इस अवसर पर पाकुड़ विधानसभा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने शहर के मुख्य सड़क पर स्थित बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान, वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने एवं सामाजिक असमानता को दूर कर एकता का संदेश देने के लिए देशवासी उनको सदैव याद रखेंगे।





जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने भी श्रद्धेय बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए पार्टी कार्यकर्त्ताओं को सेवा, समर्पण और सम भाव से एकजुट होकर देश के लिए कार्य करने का संदेश दिया।





इस मौके पर जिला उपाध्याक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी, हिसाबी राय, दिलीप सिंह, अनुग्राहित प्रसाद साहा, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानन्द तिवारी, किसान मोर्चा के साबरी पाल, पूर्व नगर अध्यक्ष सम्पा साह, युवा मोर्चा के प्रसन्ना मिश्रा, अजित रविदास, मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने बारी-बारी से बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर एकजुटता व ईमानदारी से देशहित के सभी ने कार्य करने का संकल्प लिया।