प्रतिनिधि, पाकुड़। भारतीय जनता युवा मोर्चा पाकुड़ के द्वारा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री अनिकेत गोस्वामी के नेतृत्व में पाकुड़ के मस्तान नगर में युवा चौपाल का आयोजन किया गया।।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,युवा नेता प्रवीण मंडल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सादेकुल आलम,पूर्व मंडल अध्यक्ष सादेकुल शेख,पाकुड़ विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव लाल्टू भौमिक सहित चौपाल में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।पार्टी नेताओं ने युवाओं को मोदी सरकार की उपलब्धियां के विषय में बताया।





भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी के रीढ़ है।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना हमारा लक्ष्य है और अबकी बार चार सौ पार का संकल्प पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।





विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा देश के विकास के लिए तत्पर है।विकास की गति देने के लिए फिर से एक बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजयुमो को पूरी ताकत के साथ लगना है और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना है।





भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सादेकुल आलम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और अब विपक्ष आम जनता को सब्जबाग दिखाना शुरू किया है।इन पांच साल में झारखंड सरकार के लोग और सांसद सिर्फ अपना-अपना विकास किया है न की क्षेत्र का। मोदी के कार्यकाल में देश में सबसे अधिक योजनाओं का लाभ हमारे अल्पसंख्यक समुदाय को हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,प्रघानमंत्री किसान सम्मन निधि,जन धन योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना,उजाला योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना स्वच्छ भारत मिशन इत्यादि का लाभ सभी को मिला है। केंद्र की भाजपा सरकार ने इसमें कोई भेदभाव नहीं किया है। राजमहल लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक लाभार्थी अगर कोई है वह अल्पसंख्यक समाज है।इसलिए विपक्ष की बातों में ना आकर एकजुट होकर हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी समर्थन करने की आवश्यकता है।





इस युवा चौपाल में तन्मय मंडल,जितेंद्र गुप्ता, मुस्ताक खान, इरफान खान, विपुल दास, हसन शेख,पप्पू रविदास,मुख्तार शेख,चन्द्रशेखर प्रसाद,पप्पू शेख,जयंत दास,कलिमुद्दीन शेख,मुरारी हाजरा,लाला खान,मनोज पोद्दार,वापी शेख,विकास मंडल,शमशाद अंसारी,संजीव कुमार,सुकरुद्दीन मिंया,राजु सिंह,मैना खान,इकबाल अंसारी इत्यादि मौजूद थे।