प्रतिनिधि,चतरा। राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानाद भोक्ता रविवार को सदर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान मंत्री भोक्ता ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय में लाभुकों के बीच सरकार की महत्वकांक्षी योजना सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत धोती साड़ी वितरण, सावित्री बाई फुले समृद्धि योजना, छात्रवृत्ति योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा दिव्यांग पेंशन योजना, आवास आदि के स्वीकृति पत्र का वितरण किया।
मौके पर प्रखंड विकास पधाधिकारी गणेश रजक, 20 सूत्री अध्यक्ष शंकर सिंह, मंत्री प्रतिनिधि भोला साहू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।





