फिरोजाबाद।सच हो जाएंगे सारे सपने,जब अपनी हिम्मत के साथ हिम्मत देने वाला भी साथ हो,तू रख यकीन बस अपने इरादों पर।कहते हैं कि दिल में कामयाबी हासिल करने का जज्बा हो तो कामयाबी भी उसके जज्बे को सलाम ठोकती है।ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली 16 वर्षीय सोनम यादव के साथ हुआ है।सोनम का चयन भारतीय अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है।ये कामयाबी मिलने के बाद सोनम और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।सोनम को दूर-दूर से बधाइयां मिल रही है।सोनम बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी के साथ मध्यक्रम में बल्लेबाजी भी करती हैं।सोनम का कहना है कि उनका सफर अभी शुरू हुआ है।उन्हें देश के लिए वर्ल्ड कप खेलना है।
आपको बता दें कि सोनम यादव एक बेहद मध्यमवर्गीय परिवार से हैं।सोनम के पिता मुकेश कुमार कांच के कारखाने में काम करते हैं।सोनम जब 13 वर्ष की थी तभी क्रिकेट से बहुत लगाव था।सोनम घर के पास पार्क में लड़कों के साथ खेलना शुरू किया।सोनम अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े लड़कों को आउट कर देती थी।सोनम के इस टेलैंट को देखते हुए फिरोजाबाद में उसकी कोचिंग शुरू हुई।सोनम ने चार दिन गोवा में ट्रेनिंग की फिर उसे सेलेक्ट कर विशाखापट्टनम भेज दिया गया।भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से होना है।यहां से सोनम की राह आसान नहीं होने वाली है,टीम में बने रहने के लिए सोनम को पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी।
सोनम के पूर्व कोच विकास पालीवाल का कहना है कि सोनम में विलक्षण प्रतिभा है।उन्हें पूरा विश्वास है कि वो भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।सोनम अपनी सफलता का श्रेय भाई अमन यादव, कोच रवि यादव और विकास पालीवाल को देती हैं।





