प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को मतदाता दिवस केअवसर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड सह अंचल कर्मियों के साथ-साथ ग्रामीण शामिल थे। मताधिकार के प्रयोग की शपथ प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह द्वारा दिलाया गया।इस क्रम में मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग निर्भय होकर करने की बात बताई। साथ ही किसी भी भेदभाव से ऊपर उठकर व प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान किए जाने का संकल्प लिया गया। मौके पर अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक के अलावे प्रखंड व अंचल कर्मी शामिल थे।





