प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड सभागार में शनिवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण में संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ उपस्थित थे। बीएलओ को मतदाता सूची की पुनरीक्षण कार्य का प्रशिक्षण दिया गया।





प्रशिक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह व कंप्यूटर ऑपरेटर तरुण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी बीएलओ को बीएलओ ऐप के माध्यम से प्रपत्र 6, 7 व 8 का संधारण करने की जानकारी दी गई।जबकि बीएलओ को घर-घर जाकर 1 मई 2024 को अहर्ता मानते हुए वैसे सभी नए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने का निर्देश दिया। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य 21 जुलाई से 21 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान के दौरान नए मतदाताओं का नाम युद्ध स्तर पर जोड़ा जाएगा।जबकि मृतक मतदाताओं का नाम सूची से विलोपित की जाएगी। कार्यशाला में प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी दिगंबर पांडेय,बीएलओ पर्यवेक्षक कमलेश कुमार वर्मा सहित संबंधित बूथ के बीएलओ उपस्थित थे।