प्रतिनिधि,दुमका।विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर दुमका जिला के सभी प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान के प्रति जागरूकता के लिए मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रखंड और अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मियों समेत आमजनों ने आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने का शपथ लिया। इस दौरान चुनाव से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप और चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराने को लेकर Cvigil एप के इस्तेमाल से सम्बंधित भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि दुमका जिला में 20 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है।लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्य अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।





