मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन संबंधी प्राप्त प्रस्ताव को लेकर सम्बंधित प्रस्तावों पर सहमति के लिए सम्बंधित सभी अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक





ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक





भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश का पालन कराना सुनिश्चित करने के निर्देश





राजनीतिक दलों के साथ बैठक





प्रतिनिधि,रांची। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा शनिवार को समहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभाकक्ष में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमण्डल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, रांची के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन संबंधी प्राप्त प्रस्ताव को लेकर आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, सीपीआई (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, आजूस पार्टी, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष/सचिव के साथ मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन के संबंध में आयोजित बैठक में सम्बंधित प्रस्तावों पर सहमति के लिए सम्बंधित सभी अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई।





बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए रांची, संजय कुमार भगत, अपर समाहर्ता (नक्सल) रांची, सुदर्शन मुर्मू, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची,बिवेक एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ बैठक आयोजित की गई।





बैठक में निम्न प्राप्त प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की गई





58-तमाड, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या 136 एवं 139, कुल 2 मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन हेतु प्रस्ताव प्राप्त है, जो जर्जर स्थिति में हो जाने के कारण भवन परिवर्तन करने की सहमति प्रदान की गई।





61-सिल्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या 1, 20, 166, 167, 184, 190 एवं 251 में कुल 7 मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन हेतु प्रस्ताव जिसमें वर्तमान अविस्थत भवन जर्जर स्थिति में होने के कारण भवन परिवर्तन करने की सहमति प्रदान की गई।





62-खिजरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या 63. कुल-01 मतदान केन्द्र का भवन परिवर्तन हेतु प्रस्ताव प्राप्त है, जो ध्वस्त हो जाने के कारण भवन परिवर्तन करने की सहमति प्रदान की गई।





64-हटिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या 101, 102, 424, 425, 466, 467, 468 एवं 469 कुल-08 मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन हेतु प्रस्ताव प्राप्त है, जो ध्वस्त तथा जर्जर स्थिति में हो जाने के कारण भवन परिवर्तन करने की सहमति प्रदान की गई।





65-कांके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या 258, कुल 1 मतदान केन्द्र का भवन परिवर्तन परिवर्तन करने की सहमति प्रदान की गई। (जो वर्तमान समय में लगभग 5 किमी की दूरी पर अवस्थित है)।





66-माण्डर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या 5, 6, 32, 34, 56, 75, 83, 84 एवं 275 कुल- 09 मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन हेतु प्रस्ताव प्राप्त है, जो जर्जर स्थिति में हो जाने के कारण भवन परिवर्तन करने की सहमति प्रदान की गई।





मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमण्डल





(निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, रांची के पत्रांक 538 दिनांक- 09.02.2024 के द्वारा चन्द्र प्रकाश प्रतिनिधि,भारतीय जनता पार्टी से प्राप्त आवेदन में मतदान केन्द्र के स्थानांतरण संबंधी प्रस्ताव समर्पित किया गया है, जिसमें 64-हटिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र यथा 207, 208, 209, 253 254, 255, एवं 325 तथा 63 रांची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 260 के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं किये जाने की सूचना देते हुए परिवर्तन नहीं किये जाने का कारण स्पष्ट करने हेतु अनुरोध किया है। इस संबंध में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 63-रांची के पत्राक 14(1)/ निर्वा० दिनांक 12.02.2024 एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 64-हटिया के पत्रांक 386 / निवि पदा दिनाक 15.02.2024 के द्वारा कारण स्पष्ट करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया है।





क्रम संख्या 2 से 7 यथा 58-तमाड़, 61-सिल्ली, 62-खिजरी, 64-हटिया, 65-कांके एवं 66-माण्डर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत भवन परिवर्तन संबंधित सभी प्रस्ताव तथा क्रम संख्या 8 में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 63-राँची के पत्रांक 14(1)/निर्वा दिनांक 12.02.2024 एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 64-हटिया के पत्रांक 386/निविपदा 15.02.2024 के द्वारा स्पष्ट किये गये कारणों पर विचार विमर्श के उपरान्त राजनीतिक पार्टी के उपस्थित अध्यक्ष/सचिवों ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंत्रिमण्डल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, राँची को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजने का निर्णय लिया गया।