पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।विधानसभा चुनाव के आलोक में मंगलवार से श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय,पीके राय मेमोरियल कॉलेज और गुरु नानक कॉलेज भुदा के प्रशिक्षण केंद्रों पर मतदान पदाधिकारियों के तृतीय चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।





श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय केंद्र पर बाघमारा और टुंडी विधानसभा पीके राय मेमोरियल कॉलेज केंद्र पर धनबाद और सिंदरी और गुरु नानक कॉलेज भुदा में निरसा और झरिया विधानसभा के मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।





प्रशिक्षण में ईवीएम की हैंड्स ऑन के साथ साथ वेबकास्टिंग की जानकारी,वॉलंटियर्स की उपलब्धता आदि बिंदुओं को समाहित कर प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के अंत में चुनाव आयोग द्वारा जारी आइएलएमएस एप के माध्यम से सभी की परीक्षा ली गई।





मौके पर मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण, राज कुमार वर्मा, संजय कुमार सहित अन्य मास्टर मौजूद रहे।