लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके एक मदरसे के मौलाना ने कथित तौर पर दो लड़कों के पैरों को जंजीरों में बांध दिया,ताकि उन्हें भागने से रोका जा सके।ये मामला तब सामने आया जब एक स्थानीय निवासी ने वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर बच्चों को मुक्त कराया।





लड़कों के माता-पिता ने नहीं की शिकायत





लड़कों के माता-पिता ने एक लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने लिखा है कि वे नहीं चाहते कि मौलाना के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की जाए।पुलिस के मुताबिक माता-पिता ने कहा कि उन्होंने ही मौलाना को बच्चों के साथ सख्त रहने के लिए कहा क्योंकि उन्होंने अतीत में कई बार अपनी पढ़ाई से बचने के लिए भागने का प्रयास किया था।





बच्चों ने जंजीर से बांधे जाने पर कही ये बात





जिन लड़कों को जंजीर से बांधा गया था,उन्होंने कहा कि वे भागने की कोशिश करते थे और पढ़ना नहीं चाहते थे। लड़कों में से एक ने कहा कि वह पढ़ाई से बचने के लिए शौचालय में भी छिप गया।





वायरल हुआ सोशल मीडिया पर वीडियो





मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कों के पैरों में जंजीर बंधी तो वो मौका पाते ही बीते शुक्रवार को वहां से किसी तरह भाग निकले।इसके बाद आसपास के कुछ लोगों ने उन्हें देखा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया या।वायरल वीडियो को देखने के बाद पुलिस हरकत में आई। हालांकि माता-पिता की शिकायत ना करने की वजह से पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।





बच्चों के शरीर पर मिले चोट के निशान





दोनों लड़के रनमऊ गांव के रहने वाले हैं। दोनों की पहचान राजू और शहवाज के रूप में हुई है। शहवाज के पैर में जंजीर बंधा हुआ मिला, जिसपर ताला लगा था। इसी कारण वह दौड़ते-दौड़ते गिर गया था। वहीं शहवाज के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं।