प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।प्रखंड मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर जवनपुर पंचायत के ग्राम मद्यगोपली में श्री श्री 1008 श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा,रुद्रमहायज्ञ,सह चतुर्थ वार्षिकोत्सव का ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में जय श्री राम के नारे के साथ एक भव्य जुलूस निकला जो मद्यगोपाली से बजरंग क्लब तक गया। फिर वापस आकर पूजा पाठ कर श्री राम ध्वज खड़ा किया गया।
मालूम हो कि 9 अप्रैल से यह यज्ञ प्रारंभ होगा। यज्ञ का सफल संचालन हेतु यज्ञाचार्य नंदकिशोर पांडे बहुत ही विधि विधान से संपन्न करवाया,जिसमें बतौर पुजारी सह महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सपत्नीक सियाराम कुमार भारती सहित सभी पुजारी,आचार्यगण,शामिल थे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिला पार्षद द्वय राकेश रंजन,रवि शंकर अकेला,भाजपा नेता सह लोक सभा चुनाव संचालन समिति सदस्य मुकुंद साव,स्थानीय मुखिया जानकी यादव,20 सूत्री उपाध्यक्ष विकास यादव,विधायक प्रतिनिधि सह अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज के अनुमंडलीय युवा अध्यक्ष बीरबल साव,भाजपा नेता सह अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज हजारीबाग के संरक्षक सीताराम साहू,अध्यक्ष सियाराम कुमार भारती ,मोहन यादव,नारायण साव,युगल साव,वैद्यनाथ साव,कैलाश साव,बसंत राणा,भाजपा नेता भरत सिंह, पुष्पा सिंह,मीरा गुप्ता,रामदेव साव,निरंजन साव,अनुज कुमार,संदीप लाला,राजू कुमार गुप्ता,भुनेश्वर प्रजापति,विनय गुप्ता कांशी साव,गणपत साव,ज्ञानी साव,संतोष भुइयां,सुरेश भुइयां,पार्वती देवी,पूजा कुमारी,कृति देवी,रीना देवी रूपा देवी, आरती देवी,सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।





