मन का मिलन पखवाड़ा एवं मासिक लोक अदालत को लेकर जिला जज के प्रकोष्ठ में हुआ बैठक





जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने सभी प्रखंडों के पीएलवी को दिया दिशा निर्देश





प्रतिनिधि,चतरा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव प्रज्ञा बाजपाई के द्वारा जिला जज के प्रकोष्ठ में एक बैठक किया गया,जिसमें झालसा के कार्यक्रम मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर न्यायिक अधिकारीगण एवं 6 मध्यस्थ शामिल हुए।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश कुमार सिंह ने बैठक में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण एवं मध्यस्थों को बताया कि मन का मिलन पखवाड़ा एक मध्यस्ता कार्यक्रम है जो की 29 मई से 17 जून 2023 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा में आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारीगण को निर्देश दिया की वे अधिक से अधिक दीवानी मामले, पारिवारिक मामले, सुलहनीय फौजदारी मामलों, मोटर दुर्घटना मामले, चेक बाउंस के मामलों को चिन्हित करें और मध्यस्ता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार में रेफर करें। ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा सके।





बैठक में बताया गया की आगामी मासिक लोक अदालत 27 मई को है,जिनके लिए 15 मई से प्री लोक अदालत कंसिलिएशन सिटिंग का आयोजन किया जाना है। उपरोक्त विषय को लेकर सचिव प्रज्ञा बाजपाई ने एक ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की,जिसमें सभी 12 प्रखंडों को पीएलवी को दिशा निर्देश दिया गया कि सभी पीएलवी अपने अपने ब्लॉक में उपरोक्त विषयों पर अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दें। झालसा के निर्देशानुसार पैंफलेट का वितरण जन मानस की बीच करें। मन का मिलन पखवड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया।