प्रतिनिधि,मनिका,लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र भटको औरंगा नदी से मनिका पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त कारवाई में नदी से बालू का उठाव कर ले जा रहे आठ ट्रैक्टर को जब्त किया है। पकड़े गये सभी ट्रैक्टर मालिको पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए खनन विभाग में जुर्माने की राशि भरने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई मे शामिल सीओ संतोष कुमार शुक्ला ने बताया की औरंगा नदी से अवैध बालू का उठाव करने से संबंधित जिला प्रशासन को मिली सूचना के आधार पर उक्त कारवाई में बालू से लदा आठ ट्रैक्टर को जब्त किया गया,जिसपर अग्रतर कारवाई की जा रही है ।
इधर नदी से बालू उठाव करने के दौरान पकड़े गये ट्रैक्टर मालिको ने कहा है कि मनिका प्रखंड के नाक नीचे कई बालू माफिया बालू को सरेआम सड़क किनारे डम्प कर बालू बेच रहे है,जिसपर न तो पुलिस और न ही जिला प्रशासन कोई कारवाई करती है।उल्टे सरकार द्वारा बालू उठाव करने की जिम्मेवारी संबंधित पंचायत को सौंपी हुई है।उनके द्वारा पंचायत से चालान कटाकर आवास निर्माण के लिए बालू का उठाव किया जा रहा था।ऐसे में जिला प्रशासन की उक्त कारवाई की जा रही है जो उन लोगों के समझ के परे है।
इस संबंध मे सीओ संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि पंचायत से काटे गये चालान की समय सीमा होती है ।वही उक्त संबंधित नदी के पंचायत बालू के लिए चालान अपने ही पंचायत तक के लिए काट सकते है।
जिला और पुलिस प्रशासन के द्वारा बालू के उठाव में एक साथ आठ ट्रैक्टर को पकड़े जाने से अन्य बालू कारोबारियो में हड़कंप व्याप्त है। वहीं उक्त कारवाई से विकाश कार्यो के साथ साथ अबुआ आवास योजना के ससमय निर्माण पर भी खासा प्रभाव पड़ने की संभावना है ।





